बॉलीवुड डेस्क. प्रोड्यूसर भूषण कुमार और डायरेक्टर आनंद एल. राय के अगले प्रोजेक्ट 'अतरंगी-रे' शूटिंग गुरुवार (5 मार्च) से शुरू हो गई। इस बारे में भूषण कुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी। कुमार ने फिल्म के सेट पर पूजा-पाठ के बाद रखे क्लैप बोर्ड की तस्वीर शेयर की। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और धनुष नजर आएंगे।
अपने ट्वीट में भूषण ने लिखा, 'आनंद एल. राय के साथ हमारी अगली फिल्म अतरंगी-रे आज से फ्लोर पर चली गई, जिसमें धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आएंगे। ये एआर रहमान के संगीत से सजी फिल्म होगी और इसे लिखा हिमांशु शर्मा ने है। ये 2021 में वेलेंटाइन्स डे पर रिलीज होगी। फिल्म की पूरी टीम को मेरी ओर से बधाई।'
शूटिंग के लिए बनारस में हैंसारा
फिल्म की शूटिंग बनारस में हो रही है, इसके लिए सारा पहले ही वहां पहुंच गईथीं।दो दिन पहले उन्होंने वहां के घाटों पर होने वाली गंगा आरती में हिस्सा भी लिया था, साथहीफोटोशूट भी करवाया था। जिसकेकुछ फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भीशेयर किए थे।
10 दिन से ज्यादा बनारस में रहेंगी सारा
बताया गया है कि बनारस में फिल्म की शूटिंग करीब डेढ़ हफ्ते तक चलेगी और शहर में कई स्थानों पर शूट होगी। जिनमें काशी स्टेशन, चंदौली के खुरुझा गांव जैसी जगहें शामिल हैं। इसके लिए सारा यहां अपनी टीम के साथ नदेसर के एक होटल में ठहरी हैं।
फिल्म की घोषणा के वक्त अक्षय ने ये तस्वीरें शेयर की थीं
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2InwW1X
No comments:
Post a Comment