Monday, 1 November 2021

Halloween Party में शिल्पा शेट्टी का भूतिया लुक देख डरे फैंस, कई एक्ट्रेस डरावने लुक में आईं नजर

हैलोवीन वीक (Halloween Week) के लिए कई एक्ट्रेसेज ने अपने खूबसूरत चेहरे को डरावने लुक में बदल दिया है. वे हैलोवीन लुक की अपनी अनोखी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं और फैंस को डरा रही हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के भूतिया लुक को देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. वहीं, जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) जलपरी लुक में और भी हसीन लग रही हैं. मॉनी रॉय (Mouni Roy), सोफी चौधरी (Sophie Choudry) भी अनोखे अंदाज में नजर आईं. विदेशों में लोग हैलोवीन वीक को काफी धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं. भारत में यह पिछले कुछ सालों में ही पॉपुलर हुआ है.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी https://ift.tt/3EwW6pV

नेहा भसीन ने ट्रोल्स पर निकाली भड़ास, पोस्ट कर खूब सुनाई खरी खोटी

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) फेम सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) को रियलिटी शो में भाग लेने के बाद सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. वह ज्यादातर इन ट्रोलिंग पर चुप्पी साधे रखती थी, या किसी कटाक्ष के साथ अपनी प्रतिक्रिया देती थी. शनिवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सिंगर ने अपने ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया और उनकी टाइमलाइन पर घटिया, अश्लील और नकारात्मक टिप्पणियों लिए उनकी खिंचाई की.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी https://ift.tt/3bqtN03

टीवी की 'कोमोलिका' के बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई खलबली, आमना शरीफ की PHOTOS हुईं वायरल

आमना शरीफ (Aamna Sharif) की हर अदा पर फैंस फिदा रहते हैं. इस बार आमना ने अपने इंस्टा पेज पर लगातार कई ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका बोल्ड लुक हमें देखने को मिला और उनके शेयर करते ही उनकी ये सारी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी. बता दें, आमना को टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की (Kasauti Zindagi Ki) में कोमोलिका का रोल निभाते देखा गया था. आमना ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर रेड, व्हाइट, ऑरेंज और पिंक कलर की वेस्टर्न ड्रेस में अपनी कई तस्वीरें शेयर की, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी https://ift.tt/3w0TCND

Sunday, 31 October 2021

तारक मेहता की असली बीवी के आगे 'अंजलि भाभी' भी हैं फेल, पति को इस मामले मे देती हैं कांटे की टक्कर

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के किरदारों के बारे में तो आप जानते हैं. टीवी पर तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) की पत्नी का किरदार 'अंजलि भाभी (Anjali Bhabhi)' निभा रही हैं, लेकिन क्या आप उनकी रीयल वाइफ के बारे में जानते हैं. शैलेश लोढ़ा की रीयल लाइफ में की पत्नी का नाम स्वाति लोढ़ा है, जो बेहद हसीन होने के साथ बेहद टैलेंटेड भी हैं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी https://ift.tt/3pT9Ua8

गरीबों के लिए मुफ्त स्कूल से अनाथालय तक, Puneeth Rajkumar की 6 चीजें उन्हें बनाती हैं लोगों के लिए खास

Puneeth Rajkumar Funeral: एक्टर पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. उनके निधन के बाद राज्य में सन्नाटा पसरा हुआ है. उनके फैंस आंसू बहा रहे हैं. ऐसे में आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बता रहे हैं, जो उन्हें लोगों के लिए स्पेशल बनाती हैं...

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी https://ift.tt/2ZKZhvp

BB15: वीकेंड के वार पर करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल की दोस्ती में पड़ी दरार, अब क्या देखने को मिलेगी दुश्मनी के रंग ?

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में कंटेस्टेंट्स के एक हफ्ते का लेखा- जोखा वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salaman Khan) के सामने होता है. वे जब भी वीकेंड के वार पर आते हैं, तो घर वाले अलर्ट मोड पर चले जाते हैं, क्योंकि किसी को तारीफ तो किसी को सलमान की फटकार मिलती है. इस दरम्यान कंटेस्टेंट्स की रियलिटी चेक होती है. होस्ट सलमान घरवालों से कुछ इस तरह का टास्क करवाते हैं, जहां उनके दिल में एक-दूसरे के लिए दबी कड़वाहट बाहर निकल कर आती है. इस हफ्ते भी सलमान ने ऐसा टास्क दिया, जिससे कई राज खुले. करण कुंद्रा (Karan Kundra) ने निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) के बार में अपनी भावनाएं प्रकट कीं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी https://ift.tt/3nIa81k

राजकुमार राव-पत्रलेखा हो रहे हैं 10-11-12 को एक, जानें शादी की पूरी डीटेल

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से पहले एक्टर राजकुमार राव पत्रलेखा को अपनी दुल्हनिया (Rajkummar Rao marrying Patralekhaa) बनाने वाले हैं. दोनों की शादी की डेट सामने आ गई है. राजकुमार राव और पत्रलेखा के फैंस उनकी शादी की खबर सुनकर बेहद खुश हैं सोशल मीडिया पर उन्हें शादी को लेकर बधाई मिल रही हैं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी https://ift.tt/3Bv1ND0