8 नवंबर को बॉलीवुड की पॉप क्वीन कही जाने वाली ऊथा उत्थुप (Usha Uthup)) का बर्थडे होता है. उन्होंने अपने लंबे म्यूजिक करियर में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं. कभी उनकी भारी आवाज के लिए लोगों ने उन्हें अनदेखा किया, तो कभी अंग्रेजी गाना गाने पर उनकी आलोचना भी की. मगर वो अपने पथ पर अडिग रहीं. ऊषा ने अपने करियर की शुरुआत होटलों में गाना गा कर की. फिर उन्होंने बॉलीवुड (Bollywood ) में अपनी आवाज से फिल्म म्यूजिक में क्रांति ला दी. उनके गाए गाने आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी https://ift.tt/3EQAZ2b
No comments:
Post a Comment